मोदीनगर

राशन ना मिलने से नाराज महिलाओं ने तहसील पर किया हंगामा

दीपक त्यागी, संवाददाता

मोदीनगर i राशन ना मिलने से नाराज गांव सिखैड़ा हजारी की महिलाओं ने मोदीनगर तहसील पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि डीलर राशन देने में आनकानी कर रहा है। शिकायत करने पर राशन डीलर अभद्रता व मारपीट करता है। इस संबंध में एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया। गांव सिखैड़ा हजारी निवासी महिला एकत्र होकर मोदीनगर तहसील पहुंची और राशन ना मिलने की शिकायत की। आरोप है कि एक साल से आंगनबाड़ी पुष्टाहार नहीं दिया गया,शिकायत करने पर एक माह का दिया गया। राशन खुलेआम बाजार में बेचा जा रहा है। महिलाओं ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। उन्होने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राशन नहीं मिला तो तहसील परिसर में अनिश्चिकालीन धरना शुरु कर दिया जाएगा। नायब तहसीलदार ने उन्हें निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button