
दीपक त्यागी,/ मोदीनगर संवाददाता
विरोध करने पर दबंग ने महिला व उसके चार वर्षीय बेटे की बेरहमी से पिटाई।
मोदीनगर,। थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर दबंग ने महिला व उसके चार वर्षीय बेटे की बेरहमी से पिटाईकर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। मोदीनगर थानाक्षेत्र निवासी महिला रविवार रात को अपने घर पर चार साल के बेटे के साथ चारपाई पर लेटी थी। महिला का पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच गांव निवासी एक युवक ने दरवाजा ख़ट़खट़ाया। आरोप है कि जब महिला ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने जबरन गेट बंद कर लिया और महिला को जबरन कमरे में खीचकर ले गया। आरोपी है कि युवक ने महिला के कपडे़ फाड़ दिए और जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला व उसके चार वर्षीय बेटे की बेरहमी से पिटाई की गई। चीख पुकार सुन आसपाास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने डायल 112 पर सूचना दी। महिला अपने पति के साथ मोदीनगर थाने पहुंची और तहरीर दी। महिला ने पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज दी है,उसमें आरोपी भागता हुआ दिखाई दे रहा है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



