
प्रिंस / गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता
- गढ़मुकतेश्वर, संवाददाता। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ कर अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसआई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली में तैनात एसआई ज्ञान सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि वह मंगलवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो से छेड़छाड़ करते हुए अभद्र टिप्पणी की गई है। सूचना पर पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया की जांच की जांच में पाया गया कि संबंधित युवक गांव अठसैनी निवासी दानिश अली है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।



