गाजियाबाद

श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट द्वारा शुरू हो रही है “धर्म कुमार कुश्ती सीरीज”


गाजियाबाद के सभी अखाड़ों को आमंत्रित, इस बार केवल गाजियाबाद के खिलाड़ी भाग लेंगे

गाजियाबाद, 14 मई 2026 – श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट, शिवशक्ति धाम डासना, गाजियाबाद के स्टेडियम में हर महीने के दूसरे रविवार को “धर्म कुमार कुश्ती सीरीज” का आयोजन किया जाएगा। इस सीरीज की शुरुआत रविवार, 17 मई 2026 से हो रही है।
आज शिवशक्ति धाम डासना में श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट के सचिव छोटे नरसिंहनंद अनिल यादव की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मास्टर चतर सिंह (संरक्षक, गाजियाबाद कुश्ती संघ) एवं सत्तन पहलवान (सचिव, गाजियाबाद कुश्ती संघ) ने भाग लिया और सीरीज की रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर रमोश पहलवान एवं पहलवान सुदेश यादव भी उपस्थित रहे।।इस बार की सीरीज में केवल गाजियाबाद के खिलाड़ी ही भाग लेंगे तथा इस बार इसी प्रतियोगिता में गाजियाबाद के लिए WFI के यूपी अंडर-23 का ट्रायल भीं शिवशक्ति धाम डासना होगा ।

प्रतियोगिता विवरण:
केटेगरी: अंडर-17, अंडर-15, अंडर-12
वजन श्रेणियाँ:

  • अंडर-12: 30-35 किग्रा, 36-40 किग्रा, 41-45 किग्रा
  • अंडर-15: 52 किग्रा, 62 किग्रा, 68 किग्रा
  • अंडर-17: 82 किग्रा, 92 किग्रा
  • प्रत्येक अखाड़े से प्रत्येक वजन श्रेणी में केवल एक खिलाड़ी ही भाग ले सकेगा।
    वजन तौलने का समय: 17 मई 2026, सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक (इसके बाद कोई वजन नहीं लिया जाएगा)।
    श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट के सचिव छोटे नरसिंहनंद अनिल यादव ने कहा कि इस सीरीज का उद्देश्य गाजियाबाद के स्थानीय पहलवानों सहित प्रदेश भर के पहलवानो को मंच प्रदान करना और कुश्ती को बढ़ावा देना है। गाजियाबाद कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button