
प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोरांव थाना क्षेत्र में रविवार को बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे में घायल मृतक के चाचा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के सोहागी थाना क्षेत्र के गड़रपुवा गांव निवासी सुभम यादव (16) पुत्र विजय बहादुर की मौत हुई है। हादसे में घायल मृतक के चाचा बृजेश यादव को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



