बागपत

देहात मे प्रतिभा की कमी नही, जरूरत है सिर्फ उन्हे निखारने की

अब्दुल वाहिद,/ संवाददाता, बागपत

**पढ़ाई मे लक्ष्य दिलाती है जीत : रवि बैंसला** 

चांदीनगर / सपा नेता रवि बैंसला ने बुधवार को फुलैरा गांव के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज मे समान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले छात्र-छात्राओ को प्रमाण पत्र और रिजल्ट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होने कहा की विद्यार्थी पढाई मे अपने केरियर को लेकर एक लक्ष्य बना ले। एक दिन उन्हे सफलता जरूर मिलती है।

फुलैरा गांव के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज मे समान्य ज्ञान की एक परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसका परीक्षाफल और प्रमाण पत्र आने पर कॉलेज पहुंचे मुख्य अतिथि रवि बैंसला ने सभी बच्चो को प्रमाण पत्र और रिजल्ट देकर सम्मानित किया। 

मौके पर बोलते हुए रवि बैंसला ने कहा की मेहनत से पढाई करो और लक्ष्य बनाओ एक दिन सफलता आपके कदम चुमेगी। तो वही प्रधानाचार्य जय भगवान शर्मा ने कहा की समान्य ज्ञान प्रतियोगिता से बच्चो का मनोबल बढता है। प्रबंधक विजयपाल सिंह ने कहा की यह प्रतियोगिता बच्चो के उज्जवल भविष्य को मजबूत करती है। कॉलेज के अध्यक्ष चरण सिंह ने कहा की रवि बैंसला एक युवा शिक्षित है और युवाओ को इनसे भी प्रेरणा लेनी चाहिए। जो रवि बैंसला हमेशा समाजिक कार्य के लिए जनता के साथ रहते है। कार्यक्रम मे प्रवीन प्रधान, ईश्वर सिंह, प्रधानाचार्य जय भगवान शर्मा, प्रबंधक विजयपाल सिंह यादव, अध्यक्ष चरण सिंह सहित शिक्षक आदि मौजूद रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button