
गाजियाबाद में पश्चिम उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक, गांव-गांव चौपाल लगाने के निर्देश
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से आगामी 2 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली ह्लसामाजिक समरसता रैलीह्व को सफल बनाने के लिए मंगलवार को गाजियाबाद के शौर्यपुरम स्थित जिन्दल पब्लिक स्कूल में पश्चिम उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने की।
बैठक का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव ने किया। इस दौरान दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश राम ने रैली की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
डॉ. अरविंद राजभर ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रैली की सफलता के लिए गांव-गांव चौपाल आयोजित की जाए, व्यापक स्तर पर वाल पेंटिंग कराई जाए और जनसंपर्क अभियान तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों को न्याय दिलाना है। अन्य दल जिन वर्गों की उपेक्षा करते रहे हैं, सुभासपा लगातार उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है।
उन्होंने संविधान की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा स्तर से ही संविधान की पढ़ाई अनिवार्य की जानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील का उल्लेख करते हुए कार्यकतार्ओं से कहा कि अधिक से अधिक लोग ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंचें, ताकि संसाधनों की बचत हो सके।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवतार जिंदल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि 2 जून की सामाजिक समरसता रैली को ऐतिहासिक बनाने में व्यापारी वर्ग भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। बैठक के अंत में सभी कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर 2 जून को दिल्ली में होने वाली सामाजिक समरसता रैली को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने का संकल्प लिया।
नई नियुक्तियों की घोषणा
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी घोषित की गईं—
संजय अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ, पश्चिम उत्तर प्रदेश का मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता बनाया गया।
नाजिम अंसारी को युवा मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
अरविंद यादव को मैनपुरी का युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया।
इन पदाधिकारियों ने लिया संकल्प
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, सतीश अग्रवाल, पंकज सिंह (गौतमबुद्धनगर), सुरजीत बंजारा (मुजफ्फरनगर), सत्येंद्र (गाजियाबाद), दीपक चौहान (पिलखुआ), गुरसीन अली, वली चौधरी, राजू पंडित, राजवीर सिंह (मथुरा), डॉ. ब्रजवीर, अशोक राठौर (बिजनौर), सुमन पुनिया (मुजफ्फरनगर) और विनय भारद्वाज (बुलंदशहर) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।



