
- : ईदगाह और मस्जिदों में हुई नमाज अदा, पुलिस प्रशासन ने किए थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से रखी नजर
- :मुस्लिम कालोनियों में हुई पशुओं की कुर्बानी
मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर । बृहस्पतिवार को ईदगाह रोड पर स्थित ईदगाह में ईद-उल-जुहा बकरीद की नमाज पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी में शांतिपूर्ण अदा की गई। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन से ईदगाह के आसपास पूरे क्षेत्र पर नजर रखी । अकीदतमदो ने ईदगाह के मैदान और मस्जिदों में नमाज अदा की और दुआ में मुल्क के अमनो अमान और तरक्की को हजारों हाथ उठे। नमाज के बाद एक दूसरे के गले लगा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी और घर-घर कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ।

मुरादनगर थाना प्रभारी अंकित कुमार सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर स्वयं संभाले रहे। ईद उल जुहा बकरीद के त्यौहार को लेकर दिन निकलते ही लोगों के चेहरे पर ईद की खुशियां देखने को मिली नए वस्त्रों में सज धज कर लोग सुबह के समय नमाज अदा करने के लिए ईदगाह और मस्जिदों पर पहुंचे। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हुए थे । मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह के मैदान में नमाज अदा की। ईदगाह में ईद की नमाज शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद तनवीर ने अदा कराते हुए पूरी दुनिया के लिए चैनो अमन की दुआ मांगी। इस दौरान ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभाले रहे। बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम कालोनियों में पशुओं की कुर्बानी दी गई । सभी ने सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पालन करते हुए कुर्बानियां सड़क पर नहीं बल्कि बंद मकान में की गई।ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान भारी पुलिस बल के साथ खुद मुरादनगर थाना प्रभारी अंकित कुमार संभाले हुए थे ।इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। और ईदगाह के आसपास नजर रखने के लिए आसमान में ड्रोन उड़ाया गया।



