
**ईद-अल-अजहा पर बागपत मे शांतिपूर्ण माहौल मे अदा की गई नमाज**
बागपत I जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस कप्तान सूरज कुमार राय की उपस्थिति मे आज बागपत ईदगाह पर बकरीद के पर्व के अवसर पर नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की। तथा अमन, शांति, भाईचारे एवं देश की खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज उपरांत लोगो ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।
जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान द्वारा मौके पर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। तथा कानून व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए गए। और जनपद मे त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस अवसर पर बागपत पालिका अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना उपस्थित रहे।



