बागपत

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 किलो मेट्रो तार और दो अवैध चाकू बरामद

**दिल्ली मेट्रो का चोरी किया गया तार बरामद, छह शातिर चोर गिरफ्तार**

खेकड़ा I कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए छह शातिर आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दिल्ली मेट्रो से चोरी किया गया करीब 70 किलोग्राम वजन के दो बंडल मेट्रो तार तथा दो अवैध चाकू बरामद किए है।

पुलिस के अनुसार जनपद मे अपराध और चोरी की घटनाओ पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने छह संदिग्ध युवको को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी किया गया मेट्रो तार और दो अवैध चाकू बरामद हुए। पूछताछ मे आरोपियो ने क्षेत्र मे ट्यूबवेलो से हुई कई चोरी की घटनाओ मे भी शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक इन घटनाओ से संबंधित पहले से दर्ज मुकदमो मे भी आरोपियो के नाम सामने आए है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातो की गहन जांच मे जुटी है। गिरफ्तार आरोपियो मे चांद निवासी भट्टा बस्ती, फैसल निवासी नई बस्ती, शाहिद उर्फ सिद्धू निवासी शेखपुरा, आरिफ निवासी भट्टा बस्ती, समीर उर्फ चिलवा निवासी नालापार कच्ची कॉलोनी तथा हरसलान उर्फ अरसलान निवासी लाइनपार खेकड़ा शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियो के खिलाफ संबंधित धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

[5/28, 9:41 AM] Journalist Abdul Wahid: नमाज के दौरान अमन चैन की दुआ मांग, दिया भाईचारे का संदेश

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button