
उनके साथ दक्षिण अफ्रीका सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था।दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति शिपोकोसा पॉलस माशातिले ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उनके साथ दक्षिण अफ्रीका सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। दोनों नेताओं ने भारत-दक्षिण अफ्रीका द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सार्थक वार्ता की। वार्ता में व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, कौशल विकास और जन-जन संबंधों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और बहुपक्षीय मंचों में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।



