
बुलंदशहर {मनस्वी वाणी}बुलंदशहर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ जिला खनन अधिकारी बृजमोहन ने बड़ी कार्रवाई की है। रात में की गई छापामारी के दौरान पचौता और चोला क्षेत्र से अवैध खनन में लिप्त आधा दर्जन से अधिक मशीनें और वाहन जब्त किए गए।जब्त किए गए वाहनों में एक जेसीबी मशीन, एक डंपर, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर मशीन शामिल हैं। इन सभी को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।खनन माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पचौता और चोला क्षेत्र के गांवों में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे थे। अधिकारी ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।जिला खनन अधिकारी बृजमोहन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे जिले के खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।



