
मनस्वी वाणी ब्यूरो
हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव की रेप पीड़िता और उसकी मां से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मद्द का आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र की रेप पीड़िता की माता ने डॉ हिमानी अग्रवाल सदस्य राज्य महिला आयोग को एक पत्र लिखकर अपनी बेटी की सुरक्षा की गुहार और और न्याय की मांग की थी, पत्र का संज्ञान लेते हुए महिला आयोग के सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल ने तत्काल ही अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश देते हुए खुद पीड़िता के घर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्हें हर संभव कार्रवाई का भरोसा दिया, इस दौरान थाना अध्यक्ष महिला थाना अरुणा राय, थाना प्रभारी उपस्थित रहे।



