
गाजियाबाद । मसूरी थाना क्षेत्र की जेल चौकी के अंतर्गत रफीकाबाद फाटक पर बीती रात करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
चश्मदीदों से मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जेल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
एसीपी सुनील ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की जेब से कुछ बरामद नही हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष रही होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना हादसा थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नही है।



