गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

ग्रेनो वेस्ट के 17 गांवों में लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें

  • –2600 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, 3.5 करोड़ रुपये होंगे खर्च
  • –इन गांवों में डार्क जोन होंगे रोषन, सुरक्षा भी बेहतर होगी
  • –अब तक ग्रेनो में एक लाख से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगीं हैं

गौतमबुद्धनगर {मनस्वी वाणी} ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 17 गांवों में करीब 2600 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे गांवों में डार्क जोन खत्म हो जाएगा और सुरक्षा बेहतर होगी। प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सर्वे पूरा हो गया है, एक माह में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू करने तैयारी है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व गावों में डार्क जोन चिंहित हैं। इन जगहों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 17 गावों में भी डार्क जोन चिंहित हैं। ये गांव सूरजपुर, भोला रावल, तिलपता करनवास, कुलेसरा, कैलाशपुर उर्फ किराचपुर, बिसरख, ऐमनाबाद, सादोपुर, इटेड़ा, खोदना खुर्द, खैरपुर गुर्जर, छपरौला, खेड़ा धर्मपुरा, मिलकलच्छी, खेड़ी, भनौता व सुनपुरा हैं। इनमें एलईडी स्ट्रीट लाइटें जल्द लगाई जाएंगी। इस कार्य पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनकी लोकेषन चिंहित करने के लिए सर्वे भी पूरा हो गया है। स्ट्रीट लाइट जल्द लगनी शुरू हो जाएंगी। बता दें, कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पुरानी सोडियम लाइटों को हटाकर एलईडी स्ट्रीट लाइट के साथ ही डार्क जोन को रोशन किया जा रहा है। अब तक गांवों व सेक्टरों को मिलाकर एक लाख से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। अगले एक माह में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

एसीईओ का बयान

ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट में डार्क जोन को चिंहित कर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रहीं हैं। फिलहाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 17 गांवों में एलईडी लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले एक माह में लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी। अंधेरा दूर करने साथ ही सुरक्षा के लिहाज से भी स्ट्रीट लाइट आवश्यक है।

प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button