गाजियाबाद

जनशक्ति एक आवाज ने कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत

प्रशस्ति पत्र, मेडल, खाद्य सामग्री एवं दवाइयां वितरित
गाजियाबाद। सामाजिक संगठन जनशक्ति एक आवाज द्वारा आज हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ यात्रियों के स्वागत एवं सेवा के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनशक्ति एक आवाज के संस्थापक हरीश शर्मा, संयोजक अवनेश त्यागी जी एवं उत्तर प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश शर्मा जी के निर्देशानुसार जिला एवं महानगर कमेटी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष गौरव शर्मा जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं स्वागत व्यवस्था को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर हरिद्वार से आने वाले सभी कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
संगठन की ओर से कांवड़ यात्रियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था भी की गई, ताकि लंबी यात्रा से लौट रहे शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कार्यक्रम में संगठन के संयोजक अवनेश त्यागी, संस्थापक हरीश शर्मा, उत्तर प्रदेश महामंत्री दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु दत्त दूबे, महानगर अध्यक्ष ललित बिष्ट, युवा अध्यक्ष गौरव शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, रजत त्यागी, शुभम, शोभित, जिला प्रभारी अनिरुद्ध शर्मा अशोक कुमार सिंह विनीत वर्मा शिव कुमार शर्मा श्री राम तिवारी जी वंश शर्मा माधुरी गुप्ता राजू मास्टर जी शिवम राणा विनीत भाई तनु शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और भाईचारे का भी प्रतीक है। जनशक्ति एक आवाज सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संगठन पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button