
खेकड़ा
कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात पाठशाला बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान शराब तस्करी का खुलासा करते हुए लग्जरी कार सवार दो तस्करो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार से हरियाणा मार्का की 39 पेटियो मे भरी 351 लीटर देसी शराब बरामद की। तस्कर शराब को हरियाणा से लोनी क्षेत्र मे बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनो की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर से एक ब्रेजा कार पहुंची। पुलिसकर्मियो ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमे शराब की पेटियां मिली। सभी पेटियो को काले कपड़े से ढककर रखा गया था। पुलिस ने कपड़ा हटाकर पेटियो की गिनती की तो कुल 39 पेटियां मिली। इनमे पव्वो मे 351 लीटर हरियाणा मार्का देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब और कार को कब्जे मे लेते हुए दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बागपत कोतवाली क्षेत्र के बाघू गांव निवासी आकाश और हिमांशु है। पूछताछ मे सामने आया कि दोनो हरियाणा से सस्ते दामो पर शराब खरीदकर लोनी क्षेत्र मे महंगे दामो पर बेचते थे। बुधवार रात भी दोनो कार से शराब लेकर लोनी जा रहे थे। पुलिस ने गुरुवार को दोनो आरोपियो का चालान कर दिया।
[10/2, 9:50 AM] Journalist Abdul Wahid: छपरौली
नगर पंचायत छपरौली चेयरमैन धर्मेंद्र खोखर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई कर्मियो को सम्मानित कर किट बांटी गई।



