स्वास्थ्य

रेडक्रॉस और रोटरी ने 150 गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण पोटली


स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाया सेवा अभियान
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद और रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के संयुक्त प्रयास से सेवा अभियान के तहत 150 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई। रविवार, 16 नवंबर को जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सिद्धि प्रधान अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

यह सेवा अभियान रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अमित गुप्ता एवं स्वाति गुप्ता के सौजन्य से विभिन्न रोटरी क्लबों के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिद्धि प्रधान अग्रवाल का अंगवस्त्र ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।
रेडक्रॉस सभापति रो. डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। कार्यक्रम में रेडक्रॉस की पूरी टीम, रोटरी क्लबों के सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
मुख्य अतिथि सिद्धि प्रधान अग्रवाल ने रेडक्रॉस और रोटरी के इस सेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज के जरूरतमंद वर्गों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने महानगर में भविष्य में स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया। पोषण पोटली प्राप्त कर गर्भवती महिलाओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम के अंत में रेडक्रॉस के उपसभापति रामदत्त शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button