
गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड के आदेश पर डीसीपी नगर धवल जायसवाल के निर्देशन में एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल के नेतृत्व में क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अवैध नशीले पाउडर की तस्करी करने वाली सौदागरनी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे 140 ग्राम अवैध नशीला पाउडर एल्प्राजोलम व बिक्री के 1250/- रुपये बरामद किये हैं। एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि गुरुवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत चेंकिंग के दौरान अवैध नशीले पाउडर की तस्करी करने वाली साबरी उर्फ मछैरन पत्नी स्व० शमशुद्दीन निवासी लाल क्वाटर थाना क्रासिंग रिपब्लिक गाजियाबाद को बीआर इण्टरनेशनल स्कूल के सामने खाली पड़े मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 140 ग्राम अवैध नशीला पाउडर एल्प्राजोलम व पाउडर की बिक्री के 1250/- रुपये बरामद हुए। महिला तस्कर ने पूछताछ करने पर जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि मैं दिल्ली से सस्ते दामों पर नशीला पाउडर एल्प्राजोलम लेकर आती हूं तथा उसकी छोटी छोटी पुडिया बनाकर महंगे दामो पर लाल क्वाटर्स व सुदामापुरी के आस पास रहने वाले नशीले पाउडर का सेवन करने वाले लोगो को बेच कर अच्छा मुनाफा कमा लेती हूं। पकड़ी गई महिला तस्कर पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
]



