गाजियाबाद

महिला से मारपीट व अश्लीलता करने के मामले में तीन माह बाद मुकदमा दर्ज

मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर।नगर की गंगाविहार कॉलोनी में महिला को अश्लील इशारे कर जातिसूचक शब्द कहने के मामले में डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर तीन माह बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। नगर की गंगाविहार कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह गत सात जून को अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच कॉलोनी निवासी सचिन शर्मा ने अश्लील इशारे किए और जातिसूचक शब्द कहें। जब ऐसा करने से रोका तो धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी,लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद महिला ने डीसीपी ग्रामीण को शिकायत दी। डीसीपी ग्रामीण ने मुरादनगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन शर्मा व मुकुल शर्मा निवासी गंगाविहार कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button