
मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर।दिल्ली मेरठ मार्ग पर आईटीएस डेंटल कॉलेज में 27वें बीडीएस व 21वें एमडीएस बैच के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ.आरपी चढ्डा व अर्पित चढ्डा , प्रवेशनाथ मेहरा व प्रधानाचार्य डॉ. देवीचरण शेट्टी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर डीन-यूजी स्टडीज डॉ. शिवानी माथुर ने छात्रों को नई तकनीकि के साथ चलने का आहवान किया। डॉ. सोनाली तनेजा ने एमडीएस छात्रों को भविष्य का डॉक्टर बताते हुए मरीजों का इलाज निर्वास्थ भाव से करने को कहा। इस मौके पर छात्रों को शिक्षकों से मिलवाया गया और वूमेन सेल व एंटी रैगिंग कमेटी के बारे में जानकारी दी गई। वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने छात्रों से इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीनिकल स्किल्स और रिसर्च के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे सक्षम डेन्टल प्रोफेशनल बन सकें।



