शिक्षा

डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय, मोदीनगर में फ्रेशर्स पार्टी ‘अभ्युदय 2026’ का भव्य आयोजन

मोदीनगर, डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय, मोदीनगर में आज नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु प्रथम फ्रेशर्स पार्टी ‘अभ्युदय 2026’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शोभा माननीय कुलाधिपति डॉ. डी.के. मोदी, कुलसचिव श्री यू.एन. मिश्रा, कुलपति डॉ. पी.एन. हृषिकेश, समस्त डीन, निदेशकगण, विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों ने बढ़ाई।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक गुब्बारों, फूलों एवं लाइटों से सजाया गया था।इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति डॉ. डी.के. मोदी जी ने अपने आशीर्वचन में सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का मोदी परिवार में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि चरित्र, करियर और भविष्य निर्माण का मंच है। उन्होंने छात्रों को बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।कुलपति डॉ. पी.एन. हृषिकेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय जीवन सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहाँ छात्र ज्ञान, कौशल और अनुशासन पर ध्यान देकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।कुलसचिव श्री यू.एन. मिश्रा जी ने भी नवागत छात्रों का स्वागत किया और उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में सीनियर छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें समूह नृत्य, गायन, कविता पाठ एवं फैशन रैंप वॉक शामिल थे, जिसे सभी ने खूब सराहा।समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस फ्रेशर 2026 प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया।

मिस्टर फ्रेशर 2026 – मिस फ्रेशर 2026 -विजेताओं को कुलाधिपति एवं कुलपति महोदय द्वारा ताज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन डीजे धमाल एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरा कार्यक्रम छात्र आयोजन समिति द्वारा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button