
शिवानी जैन रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन फेडरेशन इंद्रापुरम जोन की उपाध्यक्ष व सचिन सोनी कविनगर जोन के कोषाध्यक्ष/कोड़िनेटर बने।*
रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन फेडरेशन, गाजियाबाद ने फेडरेशन का विस्तार करते हुए अपने जोन पदाधिकारियों का मनोनयन किया,फेडरेशन के पी. आर. ओ. धर्मेंद्र खंडेलवाल ने अपने जारी ब्यान में बताया की फेडरेशन की संपन हुई बैठक में कविनगर जोन के लिए आर.के. गोयल उपाध्यक्ष,मुकेश गुप्ता उपसचिव, सचिन सोनी कोषाध्यक्ष/कॉर्डिंनेटर,इंदिरापुरम जोन की उपाध्यक्ष शिवानी जैन,वरिष्ठ समाजसेवी संजय गुप्ता सचिव,एस. के. शर्मा सचिव वसुंधरा जोन,देवेंद्र मालिक उपाध्यक्ष (महानगर)भूपेंद्र सचिव महानगर,रामावतार यादव को विजयनगर जोन का उपाध्यक्ष व नवल किशोर गौतम को कोषाध्यक्ष मनोनीत करने का निर्णय सर्वसमत्ति से पारित हुआ।
फेडरेशन के सभी नवनियुक्त पाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी फेडरेशन के संविधान के अनुसार कार्य करेंगे।



