
गाजियाबाद। श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से रामलीला मंच पर पूजन एवं आरती के पश्चात श्री कृष्ण और सुदामा के प्रसंगों की प्रस्तुति दी गई। राजा कृष्ण और गरीब मित्र सुदामा को लेकर कई बार ऐसा अवसर आया जब मैदान में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गई। सुदामा के रूप में कलाकार की सभी ने बेहद प्रशंसा की।
सदियों से मित्रता की मिशाल बने कृष्ण सुदामा के प्रसंगों की प्रस्तुति के दौरान बाल कृष्ण और सुदामा तथा अन्य सहपाठियों को संदीपन ॠषि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करते हुए आपस में गहरे मित्र बन जाते हैं। इस दौरान बाल कृष्ण की कुछ अन्य लीलाएं भी प्रस्तुत की जाती हैं। गुरु जी आश्रम में शिक्षा ग्रहण के साथ विद्यार्थी आश्रम के अन्य कार्य भी करते हैं। एक दिन गुरु जी जंगल में लकड़ी लाने के लिए भेजते हैं। उस दौरान सुदामा चुपके से कृष्ण के चने खा जाते हैं। इसके बाद शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात बाल कृष्ण और सुदामा का बिछुडना मन को उद्वेलित कर देता है। इस बीच कृष्ण द्वारा पंचजन्य राक्षस को मारने का भी दृश्य होता है। शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात सुदामा अपने घर लौट कर भिक्षा मांगने लगते हैं। तंगहाली में पत्नी के कहने जब सुदामा अपने बाल सखा कृष्ण से मिलने द्वारका जा रहे हैं तो कृष्ण भेष बदल कर उनसे मिलते हैं। इसके
बाद कृष्ण सुदामा के मिलन का पर भी आता है जिसकी सबको प्रतीक्षा थी। राजा कृष्ण रोते रोते अपने बाल सखा के पांव धोते हैं और सुदामा की कांख में छुपे चावल निकाल कर खा जाते हैं। दोनों मित्रों का यह मिलन सभी दर्शकों को भाव विह्वल कर देता है। सुदामा के रूप में कलाकार अभिषेक की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

इस मौके पर रामलीला समिति के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक जितेन्द्र यादव (पूर्व विधायक), अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, महामंत्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आर के शर्मा, आर एन पाण्डेय, राजीव मोहन , विनीत शर्मा, एस एन अग्रवाल , अमरीश त्यागी, राजीव त्यागी, स्थानीय पार्षद प्रवीन चौधरी, सुभाष शर्मा, मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, के पी गुप्ता, रेखा अग्रवाल सौरभ गर्ग त
मोतीलाल गर्ग, जी पी अग्रवाल, सुन्दर लाल यादव, मदन लाल हरित, सुन्दर लाल यादव, मुख्य सलाहकार अनिल कुमार क्वालिटी स्टील वाले, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डीके गोयल, दीपक कांत गुप्ता , डॉ आरके मित्तल , आलोक मित्तल, मनीष वशिष्ठ, आकाश वशिष्ठ, जयकमल अग्रवाल, मुकेश शर्मा, श्रीचंद चौहान, वीरेन्द्र सारस्वत, गोल्डी सहगल, ओमप्रकाश भोला , विजय लुम्बा, पंकज भारद्वाज , संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, जेपी राणा, भूपेंद्र चित्तौडिया, जय सिंह सहित राजनगर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे |



