गाजियाबाद

हिंडन एयरफोर्स बेस पर एयर फोर्स डे परेड में जवानों ने अनुशासन और जोश का प्रदर्शन किया।

: भारतीय वायुसेना आज 94वां स्थापना दिवस मना रही है। गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स बेस पर एयर फोर्स डे परेड में जवानों ने अनुशासन और जोश का प्रदर्शन किया।

 गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह शौर्य, अनुशासन और गौरव के शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। एयर फोर्स डे के मौके पर हिंडन एयरबेस देश की हवाई ताकत और वायु योद्धाओं के अदम्य जज्बे का गवाह बना। समारोह में वायुसेना के जवानों ने शानदार परेड के जरिए अपने अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश की। कदम से कदम मिलाते जवानों की टुकड़ियों ने न सिर्फ भारतीय वायुसेना की गौरवशाली परंपरा को सामने रखा, बल्कि देश की रक्षा के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता का भी संदेश दिया।

इस पूरे समारोह के केंद्र में रही भारतीय वायुसेना की ताकत और उसकी बदलती युद्ध क्षमता। इस वर्ष वायु सेना दिवस की थीम है- ‘इंडियन एयर फोर्स- इनफैलेबल, इम्पेनेट्रेबल एंड प्रिसाइज’ यानी ‘अचूक, अभेद्य और सटीक’। यह थीम भारतीय वायुसेना की उस ताकत को दर्शाती है, जिसके बूते वह देश की हवाई सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार रहती है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button