
भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष वायु सेना दिवस की थीम है- ‘इंडियन एयर फोर्स- इनफैलेबल, इम्पेनेट्रेबल एंड प्रिसाइज’ यानी ‘अचूक, अभेद्य और सटीक’।
भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष वायु सेना दिवस की थीम है- ‘इंडियन एयर फोर्स- इनफैलेबल, इम्पेनेट्रेबल एंड प्रिसाइज’ यानी ‘अचूक, अभेद्य और सटीक’।
वायु सेना दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी के माध्यम से अपने संदेश में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना सतर्कता और दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर ने एकीकृत हवाई अभियानों की निर्णायक क्षमता को फिर से स्थापित किया और देश की संप्रभुता की रक्षा करने की भारतीय वायु सेना की क्षमता और सामर्थ्य को प्रदर्शित किया।
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि इस वर्ष एक्सरसाइज वायुशक्ति, विभिन्न द्विपक्षीय अभ्यास, ड्रोनाथॉन और जारी ऐतिहासिक बहुपक्षीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति सहित कई महत्वपूर्ण गतिविधियों के जरिए वायु सेना अपनी युद्धक तैयारी को लगातार परख रही है और अत्याधुनिक तकनीकों को तेजी से अपनी संचालन योजनाओं में शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि युद्ध तैयारी के अलावा, भारतीय वायु सेना संकट के समय देश और मानवता की सेवा के लिए भी हमेशा आगे आती रही है।



