गाजियाबादसामाजिक

लाजपत नगर में कैंडल मार्च निकालकर अनिल कुमार और ऋषभ कुमार को दी श्रद्धांजलि

विस्फोट की घटना में पिता-पुत्र की मौत से क्षेत्र में शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। लाजपत नगर सामुदायिक भवन में हुए विस्फोट में अनिल कुमार और उनके पुत्र ऋषभ कुमार के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत पिता-पुत्र को श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्र के नागरिकों और समाजसेवियों ने शाम सात बजे शनि चौक से सामुदायिक भवन तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने नम आंखों से दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने घटना में घायल परिवार के अन्य तीन सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की अपील की। साथ ही क्षेत्रवासियों से परिवार की मदद के लिए आगे आने और अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग करने का आह्वान किया।
इस दौरान लोगों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सभी ने परिवार को सहयोग देने और जरूरत के समय साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने घायलों के बेहतर इलाज और मामले में न्याय सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।
कैंडल मार्च में पार्षद पंडित हिमांशु शर्मा, ईश्वर त्यागी, जगपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह नयाल, रविंदर बालियान, सोनू साहनी, रजनीश तोमर, नीतू चौधरी, मदन सिंह, योगेश त्यागी, देवेंद्र त्यागी, संजय मित्तल, प्रवीण लाल, उमेश, चिंटू हांडा, सुनील गर्ग, विजय सिंह रावत, रविंद्र रौथाण, विनोद उपाध्याय, विकास शाह, जेडी रावत, विवेक ध्यानी, रोहित, विजेंद्र सिंह, विनोद बालियान, अनु भगत, गौरव गंभीर, तुषार दत्त, मंजू गुप्ता, अमृता मेहता, प्रिया शर्मा, रीटा जैन, रेखा तिवारी, कुसुम चौधरी, मनीषा कौशिक, सुधा रानी, नीतू त्यागी और श्वेता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कैंडल मार्च के माध्यम से लाजपत नगर के लोगों ने एकजुटता का संदेश देते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button