बागपत

नगर पालिका खेकड़ा मे जनगणना प्रशिक्षण का एसडीएम ने किया निरीक्षण

खेकड़ा  I नगर पालिका परिषद कार्यालय खेकडा मे मंगलवार को जनगणना संबंधी सुपरवाइजर एवं प्रगणको के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपजिलाधिकारी खेकड़ा सुरभि शर्मा ने निरीक्षण किया। प्रशिक्षण मे सुपरवाइजर जाहिद अली एवं ख्याति स्वामी को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए। 

उपजिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की प्रगति एवं व्यवस्थाओ की समीक्षा करते हुए कार्य को निर्धारित मानको के अनुसार समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद खेकड़ा अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल उपस्थित रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button