वाहन स्वामियों को दी जानकारी
गाजियाबाद । आरटीओ कार्यालय में भव्य परिवर्तन मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के माध्यम से आमजन एवं वाहन स्वामियों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को परिवहन विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं, नवीन सुविधाओं और शासन की नीतियों की जानकारी दी गई। एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिवर्तन मेले का उद्देश्य परिवहन क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों को एक मंच पर लाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि मेले में जनपद के सभी पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र आरवीएसएफ, वाहन निर्माता कंपनियों के अधिकृत डीलर, बैंक, वित्तीय संस्थान और परिवहन क्षेत्र से जुड़े अन्य प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। मेले में विशेष रूप से पुराने वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्रों के माध्यम से स्क्रैप कराने की प्रक्रिया, इसके बदले मिलने वाले प्रोत्साहन और नया वाहन खरीदने पर उपलब्ध लाभों की जानकारी दी गई। इसके अलावा वाहन कंपनियों के डीलर नए वाहनों के मॉडल, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानकों और पर्यावरण के अनुकूल वाहनों की विशेषताओं से अवगत कराया गया । वहीं बैंक और वित्तीय संस्थान वाहन खरीदने के लिए उपलब्ध ऋण योजनाओं, ब्याज दरों, वित्तपोषण सुविधाओं और ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी जा रही है।


