बाबा साहब के जन्म उत्सव पर दो दिवसीय भीम महोत्सव मेले का शुभारंभ,शेखचिल्ली की हास्य प्रस्तुति ने बांधा समां

मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर । डॉ बीआर अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में मुरादनगर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहब के जन्म उत्सव के उपलक्ष में एक ऐतिहासिक दो दिवसीय भीम मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शानदार आगाज हुआ। जिसने पूरे क्षेत्र को उत्साह और उमंग से सरोबार कर दिया।मेले का शुभारंभ फीता काटकर मोदीनगर पालिका के अध्यक्ष विनोद वैशाली ने किया।मेरठ दिल्ली मार्ग पर स्थित डॉक्टर अंबेडकर पार्क में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 और 14 अप्रैल को दो दिवसीय भीम महोत्सव का आयोजन किया गया है। 13 अप्रैल को भीम महोत्सव की शुरुआत प्रसिद्ध हास्य कलाकार तूफानी उर्फ शेखचिल्ली के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुई। शेखचिल्ली ने हास्य प्रस्तुति से जनसमूह को हंसी हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। इससे पूर्व महोत्सव की शुरुआत मोदीनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद वैशाली ने फीता काटकर विधिवत ढंग से महोत्सव की शुरुआत की।

आयोजन के पहले दिन समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चिंतक राजकुमार भाटी उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त एडवोकेट धर्म सिंह आजाद समाज पार्टी काशीराम उत्तर प्रदेश के महासचिव निजाम चौधरी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के पद चिन्ह पर चलने का आह्वान किया। समारोह का संचालन बबली जाटव और मनोज भारती ने किया । समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामकिशन प्रधान ने की।इस अवसर पर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष विनोद प्रधान महासचिव एडवोकेट लोकेश जाटव कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सहाय रोहतास जाटव,चांद किशोर रामकिशोर गौतम, प्रधान रूप किशोर जयपाल प्रधानमुकेश बड़का ओमवीर गौतम, राकेश प्रधान नितिन सभासद इंस्पेक्टर चरण सिंह मिंटू तोड़ीवाल प्रेम सिंह आशाराम डॉक्टर चरण सिंह मनोज ठेकेदार योगेंद्र कुमार संजय जाटव सुरेश चंद सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



