हापुड़

अलग-अलग मामले में शिक्षक समेत तीन की मौत

मनस्वी वाणी ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में अलग-अलग मामले में एक इंटर कॉलेज के शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज की प्रयोगशाला में कृषि विज्ञान के प्रवक्ता रविंद्र चौधरी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। पुलिस का कहना है कि पोस्टामार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। मूलरूप से जिला मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ के गांव घटायन उत्तरी निवासी रविंद्र चौधरी करीब दस सालों से हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में कृषि विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। वहीं चर्चा है कि शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
इसके अलावा मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी में एक युवक ने अपने घर के अंदर संदिग्धावस्था में फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतक का नाम मोहित उम्र करीब 30 वर्ष है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
वहीं कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ तिराहे के पास एक युवक को दौरा पड़ा जिससे वह सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम आबाद निवासी किला परीक्षतगढ़ मेरठ है। वह हापुड़ अपनी बहन के यहां ईदी देने के बाद अपने गांव लौट रहा था। अचानक उसे दौरा पड़ गया था। वहीं आबाद की मौत की सूचना के बाद से उसके घर में ईद की खुशी मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button