आध्यात्म

समाजसेवी रविंद्र त्यागी के घर से शिवशक्ति धाम डासना के जीर्णोद्धार हेतु नंगे पाव और आरम्भ हुई भिक्षा यात्रा*

*अपने धर्म और परिवार की रक्षा करना प्रत्येक मानव का प्रथम कर्तव्य-रविंद्र त्यागी*

*महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के साथ खड़ा है अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ-प्रवीण त्यागी*

*अपूर्ण पड़े परशुराम भवन के लिये मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष नीरज त्यागी ने 5 लाख रुपये देकर भिक्षा यात्रा का शुभारंभ करवाया*

शिवशक्ति धाम डासना के जीर्णोद्धार व महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था के लिए डॉ उदिता त्यागी ने 108 दिन की भिक्षा यात्रा आज आरम्भ की। उन्होंने त्यागी समाज के प्रमुख और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह भिक्षा यात्रा अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के मुख्य संरक्षक व समाजसेवी रविंद्र त्यागी जी के राजनगर स्थित आवास से आरम्भ की।

उनकी भिक्षा यात्रा के आरम्भ होने पर एक लाख रुपये देते हुए रविन्द्र त्यागी जी ने कहा कि यह केवल शुरुआत है।वो हमेशा शिवशक्ति धाम के लिये दान देते रहेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि अपने धर्म के लिये लड़ना और अपने परिवार की रक्षा करना मानव का प्रथम कर्तव्य है। हमारे महामंडलेश्वर यही कार्य कर रहे हैं।हम तन,मन और धन से उनके साथ हैं।

अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण त्यागी जी ने कहा कि अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के साथ खड़ा है।हम किसी भी परिस्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे।हमारी विचारधारा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज से नहीं मिलती पर वो हमारे भाई हैं। जिन विकट परिस्थितियों में वो संघर्ष कर रहे हैं, उसका हम पूर्ण सम्मान करते हैं।शिवशक्ति धाम डासना को सनातन धर्म की रक्षा का सबसे प्रमुख केंद्र बनाने का उनका प्रयास सराहनीय है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रशांत गुर्जर,सुभाष त्यागी,डॉ विपिन त्यागी,नीरज त्यागी,आशीष त्यागी,विक्रम सिंह बालियान,अजय दिनकरपुर,राजेन्द्र त्यागी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button