विदेश

ईरानी हमले में यूएई में मारे गए नेपाली नागरिक की पहचान हुई

, पार्थिव शरीर जल्द स्वदेश लाने की तैयारी

ईरानी हमले में यूएई में मारे गए नेपाली नागरिक की पहचान हो गई है। वे एक मिडिल ईस्ट कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। उनका पार्थिव शरीर जल्द ही स्वदेश लाने की तैयारी की जा रही है।

नेपाली दूतावास के अनुसार गोरखा निवासी 29 वर्षीय श्रेष्ठ मिडिल ईस्ट की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी में जायेद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर ड्रोन को निष्क्रिय करने के दौरान नेपाली नागरिक श्रेष्ठ की मृत्यु हुई। दूतावास के बयान में कहा गया है कि उनके पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र स्वदेश भेजने सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं में समन्वय किया जा रहा है। संवेदनशील परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दूतावास ने यूएई में रह रहे सभी नेपाली नागरिकों से संयम बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button