नई दिल्ली

ओम बिरला ने किया स्व-गणना पंजीकरण, जागरूकता पर जोर

नई दिल्ली:: भारत की जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू हो चुका है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में अपने आवास पर स्व-गणना पूरी की और नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

भारत में जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली स्थित अपने आवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया।

उन्होंने बताया कि यह पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से हो रही है, जिससे हर नागरिक को अपने घर-परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा मिली है। ओम बिरला ने इसे सुरक्षित, सटीक और सुविधाजनक प्रक्रिया बताया।

लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएँ, स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें और अपने परिचितों को भी प्रेरित करें। उनका कहना था कि ‘जनगणना से जनकल्याण’ के उद्देश्य में सहयोग देकर हम सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button