आध्यात्म

चोट ग्रस्त गौ माताओं और नंदियों की ओर ध्यान आकर्षित

गाजियाबाद। श्री अग्रवाल सेवा समिति,  राजनगर एक्सटेंशन के सदस्यों के द्वारा नंदग्राम में स्थित नंदिनी पार्क में विस्थापित गौ माताओं को सेवा भाव से  हरा चारा, खल, भूसा, गुड़ आदि  अपने हाथों से अनेकों रह रही छोटी बड़ी गायों और उनके वंशजों को खिलाया गया। 

इसके उपरांत समिति के उपस्थित सदस्यों की टीम ने नंदी पार्क पहुंच कर वहां विस्थापित सैकड़ो की संख्या में रह रहे नंदियोँ को भी सेवा भाव के साथ चारा खिलाया गया। 

श्री अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद गर्ग जी ने वहां उपस्थित निगम के कर्मचारियों से अनेकों बीमार तथा चोट ग्रस्त गौ माताओं और नंदियों की ओर ध्यान आकर्षित करवाया तथा महामंत्री श्री राजीव गुप्ता जी ने उक्त समस्या को निगम स्तर के अधिकारियों  के भी संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। 

श्री अग्रवाल सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने सभी गाजियाबाद में रह रहे अग्र बंधुओं से अपील करी है कि गौ माताओं और नंदियों की सेवा में भी अपनी व्यस्तता से कुछ समय निकाल कर सभी बंधुओं को देना चाहिए।

उक्त कार्यक्रम में  समिति की ओर से पहुंचने वालो में प्रमुख  वी के अग्रवाल, विनोद गर्ग  राजीव गुप्ता, मनोज अग्रवाल ,  सौरभ अग्रवाल , गौरव गर्ग  राजीव सिंघल , सुभाष गोयल  रेणुका गुप्ता , नीलम गुप्ता  तथा लव्य गुप्ता प्रमुख थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button