खबरेंराजनीतिराष्ट्रीयविदेश

मोदी ने म्यांमार के काली मंदिर में की पूजा, बहादुर शाह की मजार पर भी गए

यंगून.नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय म्यांमार दौरा खत्म हो गया। गुरुवार को उन्होंने यहां 2500 साल पुराने श्वेदागॉन पैगोडा का दर्शन किया। वे बहादुर शाह जफर की मजार पर भी गए। इससे पहले, मोदी ने काली बाड़ी मंदिर में पूजा की। फिर आंग सान म्यूजियम गए। म्यूजियम में मोदी के साथ स्टेट काउंसलर आंग सान सू की भी थीं। बुधवार को मोदी बागान गए थे, जहां उन्होंने आनंद मंदिर का दौरा किया था। बाद में मोदी ने यंगून में भारतीय कम्युनिटी के लोगों को संबोधित किया था।
– बहादुर शाह जफर की मौत यंगून में ही हुई थी। मोदी ने बहादुर शाह की मजार पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। म्यांमार में ही 1857 के विद्रोह के अगुआ और आखिरी मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर को कैद कर रखा गया था और उन्हें यहीं दफनाया भी गया। अंग्रेजों ने गुलाम भारत के कई स्वतंत्रता सेनानियों को यंगून (पुराना नाम रंगून) और मांडले की जेलों में कैद किया था।
– मोदी से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंहऔर कांग्रेस लीडर सलमान खुर्शीद भी बहादुर शाह जफर की मजार पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button