
नई दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में लिखा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के नेता की हत्या अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता पर सीधा हमला है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) में किसी भी देश की राजनीतिक स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ बल प्रयोग पर रोक है। ऐसे में भारत जैसे लोकतांत्रिक देश की ओर से स्पष्ट प्रतिक्रिया न आना चिंताजनक है।



