दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की वक्ता कार्यशाला संपन्न
कार्यशाला में 19 जिलों के अपेक्षित पदाधिकारियों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया

नीलोफर /बुलंदशहर{मनस्वी वाणी}
जनपद के शांति दीप गार्डन में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत क्षेत्रीय वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अभियान संयोजक हरिओम शर्मा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जनपद में प्रथम आगमन पर अभिनंदन वाटर पार्क में हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के साथ भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया।तत्पश्चात वे कार्यशाला स्थल पर पहुँचे और विधिवत दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में सुभाष यदुवंशी प्रदेश महामंत्री व क्षेत्र प्रभारी, सत्येंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष ,सतपाल सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी, रमापति त्रिपाठी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रोफेसर राम शंकर कठेरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सहसंयोजक प्रशिक्षण, राजकुमार चाहर राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा एवं सांसद, रामप्रताप चौहान प्रदेश महामंत्री भाजपा , बृजेश सिंह लोक निर्माण राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,बलदेव सिंह औलख कृषि शिक्षा अनुसंधान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री नोएडा सांसद डॉ महेश शर्मा, समेत जनप्रतिनिधि गण सांसद एव विधायक गणो गरिमा मई उपस्थिति रही।यह प्रशिक्षण पश्चिम क्षेत्र वक्ता कार्यशाला में 19 जिलों के अपेक्षित पदाधिकारियों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में विचारधारा की स्पष्टता, संगठन की मजबूती तथा प्रभावी संवाद कौशल पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर कार्य करता है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाकर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वक्ता केवल शब्दों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और समर्पण से समाज का मार्गदर्शन करता है।हमारा लक्ष्य कर्तव्यनिष्ठ, सक्षम, संस्कारी एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है।उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीतियों को पूर्ण निष्ठा के साथ आत्मसात करे और राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने आचरण में उतारे।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ता और कर्मप्रधान विचारधारा पर आधारित दल है। हमें गर्व है कि हमारे नेता और कार्यकर्ता कर्म से अपनी पहचान बनाते हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक नींव है। यदि बूथ सशक्त होगा तो संगठन अजेय होगा। इसलिए बूथ स्तर तक वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।आधुनिक युग की आवश्यकताओं पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में कार्यकर्ताओं को टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशिक्षित एवं सक्षम बनाना अनिवार्य है, ताकि पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया जा सके।उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को दोहराते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाना है।पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सशक्त एवं प्रशिक्षित वक्ता ही पार्टी की नीतियों और विचारों को प्रभावी ढंग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा सकते हैं।जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुलंदशहर की धरती पर आयोजित यह कार्यशाला संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।कार्यशाला में वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


