गाजियाबाद

सरधना के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल धांधली का मामला, उपभोक्ता की बाइक में न के बराबर ईंधन; हंगामा और जांच की मांग

दीपक त्यागी मनस्वी वाणी संवाददाता

सरधना

10 फरवरी 2026: बिनोली अड्डा के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर कथित धांधली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहआलम नामक स्थानीय निवासी ने अपनी बाइक में 210 रुपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन भुगतान के बाद ईंधन न मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना ने क्षेत्रवासियों में आक्रोश पैदा कर दिया और पंप पर जमकर हंगामा हुआ।जानकारी के मुताबिक, शाहआलम ने पंप कर्मचारी को 210 रुपये बताए। कर्मी ने मशीन में राशि फीड की और डिस्पेंसर चालू कर दिया। शाहआलम ने फोन-पे से तुरंत भुगतान कर दिया। लेकिन जैसे ही वे बाइक स्टार्ट कर आगे बढ़े, पेट्रोल सूई में कोई हलचल नहीं हुई। शक होने पर वे फौरन वापस लौटे और शिकायत की। कर्मचारियों ने दावा किया कि पूरा पेट्रोल डाल दिया गया है। बात बिगड़ने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक हंगामा चला।आरोप है कि बाइक की टंकी खोलकर जांच की गई, तो उसमें पेट्रोल न के बराबर था। शाहआलम ने बताया, “भुगतान हो गया, लेकिन ईंधन नहीं मिला। जब भीड़ जुटने लगी, तभी कर्मियों ने पेट्रोल डालने की पेशकश की। लगता है चोरी पकड़ी गई तो मजबूरी में डाला।” सीसीटीवी कैमरों की जांच में फुटेज स्पष्ट नहीं मिली, क्योंकि कैमरों की पोजीशन गलत थी। पंप मैनेजर से संपर्क की कोशिश नाकाम रही। एक सहयोगी ने सफाई दी, “शायद मशीन ने जंप मार दिया होगा।”घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ समाजसेवी शाहवेज अंसारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “यह बेहद गंभीर मामला है। भुगतान के बाद उपभोक्ता को पेट्रोल न मिले, तो यह जनता के साथ खिलवाड़ है। पंप प्रबंधन जवाब दे और विभाग तत्काल जांच करे। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”नगर में चर्चाएं जोरों पर हैं। शाहआलम ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का ऐलान किया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस बार कुछ बदलेगा? सरधना समेत क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर धांधली की शिकायतें आम हैं। आम जनता की गाड़ियों में कम ईंधन डालकर उनकी कमाई पर डाका डाला जाता है। प्रशासन की ओर से कठोर कार्रवाई नहीं होती। कुछ दिन पंप बंद होता है, फिर दोबारा खुल जाता है और वही सिलसिला चलता रहता है। उपभोक्ताओं का विश्वास डगमगा रहा है। इस मामले में त्वरित एक्शन लेंगे, या यह भी पुरानी कहानी बनकर रह जाएगी? अब सभी की नजरें जांच पर टिकी हैं।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button