नई दिल्ली

कैबिनेट ने वीज़ा सिस्टम, उड़ान योजना और पर्यावरण लक्ष्यों को दी मंज़ूरी

नई दिल्ली: कैबिनेट ने IVFRT 3.0 के लिए 1800 करोड़, संशोधित उड़ान योजना को 28,840 करोड़ और 2030-35 के पर्यावरण लक्ष्यों को मंजूरी दी, कनेक्टिविटी और सुशासन पर जोर।

 केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज तीन बड़े फैसलों को मंज़ूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये फैसले सुशासन, कनेक्टिविटी और पर्यावरण से जुड़े हैं। भारत आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए इमिग्रेशन और वीज़ा सिस्टम, यानी आईवीएफआरटी 3.0 के लिए करीब 1800 करोड़ रुपये की मंज़ूरी दी गई है। 

इसके साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए संशोधित उड़ान योजना को 28 हजार 840 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। वहीं 2030 से 2035 तक के पर्यावरण लक्ष्यों को भी कैबिनेट की मंज़ूरी मिल गई है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button