नई दिल्ली

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: इंडियन ऑयल

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया तनाव के बीच IOCL ने कहा देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं। सभी आउटलेट्स पर पर्याप्त स्टॉक, सप्लाई सामान्य। अफवाहों से बचने और पैनिक बाइंग न करने की अपील।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने देश में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन ए. एस. साहनी ने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि देशभर में पेट्रोल, डीजल  की कोई कमी नहीं है और इंडियन ऑयल के सभी रिटेल आउटलेट्स पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। 

उन्होंने बताया कि आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुचारु रूप से काम कर रही है और कहीं भी बाधा नहीं है। इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त खरीदारी से बचें। कंपनी ने यह भी कहा कि सभी नागरिक जिम्मेदारी दिखाते हुए ईंधन की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button