गाजियाबादनई दिल्ली

प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे के साथ उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भाग में कल तक छिटपुट बारिश के आसार

प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे के साथ उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भाग में कल तक छिटपुट बारिश के आसार

निचले क्षोभमण्डल में पंजाब एवं संलग्न हरियाणा के आसपास संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी के साथ राजधानी लखनऊ 26.3°C अधिकतम तापमान एवं 13°C न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रही इसके अतिरिक्त तथा इसके पीछे आ रहे एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भाग में आगामी 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होने के उपरान्त 04 फरवरी से मौसम शुष्क होने की संभावना के दृष्टिगत न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट आने की सम्भावना है| इसके अतिरिक्त प्रदेश में जारी घने से बहुत घने कोहरे का दौर आगामी 48 घंटों तक जारी रहने के बाद 05 फरवरी से वायुगति बढ़ने से इसमे उत्तरोत्तर कमी आने की सम्भावना है, इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी कल सुबह मध्यम से घना कोहरा पड़ने की सम्भावना है|

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button