
90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी से आम आदमी पर बढ़ा बोझ, नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू
नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
एक सप्ताह के भीतर ईंधन कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में लगभग तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार हो रही इस वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है, जिसका असर खाद्य पदार्थों, दैनिक उपयोग की वस्तुओं और अन्य आवश्यक सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर
कल्ल्िरंल्ल ड्र’ उङ्म१स्रङ्म१ं३्रङ्मल्ल के अनुसार, नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 91 पैसे महंगा होकर 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
महानगरों में नई कीमतें
मुंबई: पेट्रोल 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर।
कोलकाता: पेट्रोल 96 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 109.70 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर।
चेन्नई: पेट्रोल 82 पैसे महंगा होकर 104.49 रुपये प्रति लीटर, डीजल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर।
आम जनता और कारोबार पर असर
ईंधन कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। निजी वाहन उपयोगकतार्ओं के साथ-साथ परिवहन, कृषि, उद्योग और छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य नहीं हुए, तो आने वाले दिनों में ईंधन कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
सरकार की नजर वैश्विक परिस्थितियों पर
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार दबाव में है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के माध्यम से पूरा करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव का असर घरेलू बाजार पर पड़ना स्वाभाविक है।
लगातार बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं की उम्मीद है कि सरकार और तेल कंपनियां जल्द राहत देने के उपाय करेंगी। फिलहाल पेट्रोल-डीजल की नई दरों ने महंगाई को लेकर आमजन की चिंता और बढ़ा दी है।



