अपराधउत्तर प्रदेश

जमीन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले जीजा-साले पर गैंगस्टर की कार्रवाई

प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन क्षेत्र में जमीन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले जीजा-साले के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेचना पूरी कर अब आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस गिरोह का सरगना राजेश कुमार तिवारी उर्फ राजेश तिवारी है, जो जार्जटाउन क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस के अनुसार सराय इनायत थाना क्षेत्र के ककरा दुबावल गांव निवासी अम्बरीश त्रिपाठी पुत्र कृष्णकांत त्रिपाठी तथा गैंग लीडर राजेश कुमार तिवारी उर्फ राजेश तिवारी पुत्र स्व. आद्या प्रसाद तिवारी निवासी पन्नालाल रोड जार्जटाउन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस संबंध में जार्जटाउन थाने में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार तिवारी ने शनिवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपित जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये लेकर धोखाधड़ी करते थे और संगठित तरीके से ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होने के बाद अब उनकी अवैध संपत्तियों की जांच कर जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है और उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button