अपराधगाजियाबाद

शराब पीने से रोकने पर पुत्र ने पिता को मारपीट कर घायल किया

60 वर्षीय वर्षीय व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते

मनस्वी वाणी संवाददाता मुरादनगर।थाना क्षेत्र की ईदगाह कालोनी में शराब पीने से रोकने पर एक युवक ने अपने पिता के साथ मारपीट करके उनको घायल कर दिया।  पीड़ित पिता ने अपने पुत्र  के खिलाफ के स्थानीय चौकी  पर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ईदगाह कालोनी में 60 वर्षीय वर्षीय व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुजुर्ग का एक पुत्र है जो कि शराब पीने की लत के कारण आए दिन घर में व आसपास के लोगों से झगड़ा करता रहता है। पीड़ित के अनुसार  उनका पुत्र शराब पीकर घर आया था। नशे की हालत में आरोपित अपने पिता से गालीगलौज करने लगा। पीड़ित ने विरोध किया तो  आरोपित ने अपने पिता पर लात- घूंसों से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़ित पिता ने अपने पुत्र के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button