उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

बैंक अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाकर पुतला फूंका

निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन मिलने के बाद धरना स्थागित

दीपक त्यागी /मोदीनगर,संवाददाता
डॉक्टर एसके शर्मा के खाते से 32 लाख रूपए निकालने के विरोध में शुक्रवार को बैंक  के बाहर अधिकारियों का पुतला फूंका। भाजपा नेता सुदेश शर्मा ने पैसे वापस ना होने पर बडे़ आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना स्थागित कर दिया गया। बता दे कि चिकित्सक एसके शर्मा ने खाते से 32 लाख रूपए निकाल लिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को भेज दी है। चिकित्सक पांच दिन से पैसे वापस दिलाने की मांग को लेकर बैंक के बाहर धरना दे रहे है। शुक्रवार को बैंक  के बाहर मिलीभगत कर पैसे निकालने वाले अधिकारियों का पुतला फूंका गया। पूर्व विधायक व भाजपा नेता सुदेश शर्मा भी धरनास्थल पर पहुंचे और उन्होने अपना समर्थन दिया। पूर्व विधायक ने एलान किया कि यदि जल्द पैसे वापस नहीं आए तो बडे़ स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। धरनास्थल पर पहुंचे एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना स्थागित कर दिया गया। एसके शर्मा का कहना है कि पांच दिन का आश्वासन दिया गया है। यदि पांच दिन के अंदर पैसे वापस नहीं आए तो फिर से धरना शुरू कर दिया जाएगा।
…………

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button