
- जनता से संवाद और संपर्क बेहद जरूरी, तभी मिलती हैं सफलता
- मोदी और योगी सरकार कर रही विकास, विपक्ष के पास नहीं बचा अब कोई मुद
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 1991 में बीजेपी के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। 1993 में वह भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य बने। बाद में, 1999 के लोकसभा चुनाव में संभल सीट पर उनका सामना मुलायम सिंह यादव से हुआ। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने संगठन में अलग-अलग स्तर पर कई जिÞम्मेदारियों को निभाया जिनमें क्षेत्रीय मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष आदि शामिल हैं। इसके बाद 2016 में बीजेपी ने चौधरी को एमएलसी के लिए नामित किया और साल 2017 में सरकार बनने के बाद उन्हें पंचायती राज विभाग का अध्यक्ष बनाया गया। इस तरह भूपेंद्र सिंह चौधरी को राज्य मंत्री का दर्जा योगी सरकार के पहले कार्यकाल में ही मिल गया। वहीं, योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें एक बार फिर पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया। इस तरह उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। 2022 में वह एक बार फिर से एमएलसी बने। 2022 की अगस्त में वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए. हालांकि, अब वह इस पद से हट चुके हैं। उनकी जगह पंकज चौधरी ने ली है। उन्हें संघट के शिल्पिकार के रूप में भी जाना जाता है। मनस्वी वाणी टीम ने उनसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से खास बातचीत में संगठन, आगामी चुनावी रणनीति, विकास और विपक्ष पर कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई, इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया भी मौजूद रहे। पेश हैं साक्षात्कार के प्रमुख अंश—
प्रश्न: प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आपका कार्यकाल कैसा रहा?
उत्तर: मेरा प्रयास हमेशा यही रहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाए। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और बूथ स्तर तक सक्रियता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमने हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने और उसे आगे बढ़ाने का काम किया।
प्रश्न: संगठन को मजबूत करने के लिए क्या खास कदम उठाए गए?
उत्तर: हमने मंडल और बूथ स्तर पर लगातार संवाद बढ़ाया। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकतार्ओं को वैचारिक रूप से सशक्त किया गया। इसके साथ ही नए लोगों को जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
प्रश्न: आगामी चुनावों को लेकर भाजपा की क्या रणनीति है?
उत्तर: भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है। हमें जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा, ऐसा विश्वास है।
प्रश्न: विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठाता है, आप क्या कहेंगे?
उत्तर: विपक्ष का काम सवाल उठाना है, लेकिन उन्हें आत्ममंथन भी करना चाहिए। जनता अब काम देखती है, सिर्फ आरोपों से कुछ नहीं होता। भाजपा ने जो कहा, उसे पूरा किया है। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।
प्रश्न: युवाओं और महिलाओं को लेकर पार्टी की क्या सोच है?
उत्तर: भाजपा ने हमेशा युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी है। रोजगार, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। संगठन में भी युवाओं और महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
प्रश्न: गाजियाबाद जैसे शहरी क्षेत्रों के विकास को आप कैसे देखते हैं?
उत्तर: गाजियाबाद तेजी से विकसित हो रहा शहर है। यहां आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, यातायात सुधारने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर लगातार काम हो रहा है। आने वाले समय में यह शहर और बेहतर रूप में सामने आएगा।
प्रश्न: कार्यकर्ताओं के लिए आपका क्या संदेश है?
उत्तर: मैं सभी कार्यकतार्ओं से कहना चाहता हूं कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान में सहयोग करें। संगठन की मजबूती ही हमारी सफलता की कुंजी है। संपर्क और संवाद ही भाजपा का कर्म है।
प्रश्न: आपका व्यक्तिगत मंत्र क्या है?
उत्तर: मेरा मानना है कि राजनीति सेवा का माध्यम है। ईमानदारी, समर्पण और मेहनत से ही जनता का विश्वास जीता जा सकता है। अंत में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि देश और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है, जिसमें हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।



