अध्यात्मगाजियाबाद

जागरण की दिशा में नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान: ललित जायसवाल ने की

कवि नगर रामलीला मैदान में 8 को होगा विराट हिंदू सम्मेलन
मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष में हिंदू जागरण की दिशा में नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सभी हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति,सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 8 फरवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे से कवि नगर के रामलीला मैदान में किया जा रहा है जिसमें संपूर्ण समाज के विभिन्न वर्गों के सभी महानुभावों को आमंत्रित किया गया है आशा है हजारों की संख्या में उपस्थिति रहने वाली है।
आज हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें सभी उपस्थित पत्रकार बंधुओ का अध्यक्ष द्वारा स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया गया।
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के सचिव डॉ.अतुल कुमार जैन ने आगामी 8 फरवरी 2026 को कवि नगर रामलीला मैदान में होने वाले हिंदू सम्मेलन के विषय में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि कार्यक्रम में श्रद्धेय स्वामी दीपांकर जी, श्रद्धेय पवन सिन्हा जी, श्रद्धेय जीवन ऋषि जी महाराज, श्रद्धेय अरविंद भाई जी ओझा एवं श्रद्धेय नवनीत प्रिय दास जी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी और हिंदुत्व, सनातन धर्म,संस्कार और राष्ट्र प्रेम के संबंध में सभी का उद्बोधन रहेगा।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख श्रीमान पदम जी का मुख्य वक्ता के रूप में प्रेरक उद्बोधन रहेगा।  हिंदू सम्मेलन को भव्य बनाने और सभी हिंदुओं को संगठित करके जो हिंदू समाज विभिन्न जातियों और भेदभाव के कारण बात हुआ है उन सभी को एक करने का उद्देश्य है और इस अवसर पर उत्कृष्ट धार्मिक और राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम,समूह गान, देश भक्ति का समूह नृत्य, शिव तांडव, इत्यादि के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और कवयित्री द्वारा सनातन धर्म, हिंदुत्व,राष्ट्र प्रेम,संस्कार भारतीय संस्कृति,और पंच परिवर्तन के विषय में काव्य पाठ किया जाएगा जिसमें लखनऊ से ओज के प्रसिद्ध कवि कमल आग्नेय और कवि नगर गाजियाबाद की ही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री अंजू जैन का भी काव्य पाठ रहेगा।
पत्रकार वार्ता में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन, उपाध्यक्ष मनोज गोयल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गर्ग कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल संरक्षक बी.के. ढाढनिया सह सचिव दीपाली जैन, जितेंद्र गुप्ता, शाखा मुख्य कार्य वाह सुभाष चंद्र, सदस्य गण मुनीश गोयल, विकास बिंदल,प्रदीप गुप्ता, सरदार एसपी सिंह  अश्वनी गोयल, इत्यादि के अतिरिक्त अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।  

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button