
दीपक त्यागी मोदीनगर,संवाददाता
बुकिंग के बाद भी रसोई गैस सिलेंडर ना मिलने से नाराज लोगों ने मंगलवार को थाने से आगे जाम लगा दिया। जाम के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर लंबा जाम गया। लोगों का आरोप है कि एजेंसी संचालक सिलेंडर खुलेआम ब्लैक से बेच रहा है। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मोदी मंदिर के सामने धीरेंद्र गैस एजेंसी स्थित है। मंगलवार को लोग रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। पूर्वाहन ग्यारह बजे बताया गया कि रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो गए है। इस बात से नाराज लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया।

लोग मौके पर उपजिलाधिकारी व थानाप्रभार को बुलाने की मांग कर हे थे। काफी इंतजार के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं आया तो लोग भड़क गए और उन्होने दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के बाद दिल्ली मेरठ मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लोगों का आरोप है कि बुकिंग के बाद भी रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी संचालक ब्लैक से खुलेआम सिलेंडर बेच रहा है,लेकिन उपभोक्ताओं को नहीं दे रहा है। लोगों ने एजेंसी संचालक की गिरफ्तारी की भी मांग की। बता दे कि पिछले दिनों एक अधिवक्ता की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने छापेमारी की कार्रवाई कर एजेंसी संचालक केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीस मिनट से अधिक समय तक लगे जाम के कारण वाहनों ेी तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर ना मिलने से नाराज लोगों ने हंगामा किया था। उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।



