
मोदीनगर,संवाददाता।
भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर में खेत में पहले पानी करने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने फावडे से वार कर दो सगे भाईयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव सैदपुर निवासी रणजीत सिंह खेती करते है। सोमवार को उनके पुत्र अमित व जोनी खेत में पानी कर रहे थे। इसी बीच दोनों दूसरे खेत में पहुंच गए और रजवाहे से खेत में पानी खोल दिया। इस बात को लेकर सुमित से विवाद हो गया। सुमित पहले अपने खेत में पानी करने के लिए कह रहा था। आरोप है कि सुमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर फावड़ा से वार कर अमित व जोनी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। परिजनों को भाईयों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार के आधार पर रिंकू,ज्ञानेंद्र,कालू व सुमित निवासी गांव सैदपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है



